सीसीटीवी केमरा कैसे लगाए

नमस्कार मेरे प्रिय प्यारे दोस्तो जेसा की आप सब लोग जान्ते है , की पूरे देश मे टेक्नोलोजी बहुत बड़ गई है, जिसका इस्तेमाल भी बहुत किया जाता है। इसी कारण देश मे क्राइम भी बहुत बड़ गया है, जिसको रोकने के लिए हम सीसीटीवी केमरो को लगाना बहुत जरूरी हो गया है, जिससे की अपराधियो की गतिविधियो को कंट्रोल करने के अलावा हम दुकान, घर, गोडाउन, गली, और अपने रोड के चोरहे को सुरक्षित करने के लिए सीसीटीवी लगाते है ।

जैसा की आप ने सार्वजनिक जगह सरकारी दफ्तर मोल छोटी-मोती दुकानों पार्क स्कूल कॉलेज हॉस्पिटल पब्लिक ट्रांसपोट आदि जगह सीसीटीवी लगे हुए देखे होंगे, जिससे की किसी भी प्रकार का क्राइम को रोका जा सके और अपने शहर ओर देश को  क्राइम होने से बचा सके ।

यदि आप भी सीसीटीवी केमरे लगाना चाहते है, अपने घर दुकान या गोडाउन मे तो हम आज आप को सिखाएँगे स्टेप बाय स्टेप सीसीटीवी सेटअप वो भी बहुत बड़िया तरीके से 5 मिनट मे आप सीसीटीवी केमरा मास्टर बन सकते है, और आप सीसीटीवी बिजनेस भी कर सकते है, तो आइये दोस्तो हम स्टार्ट करते है, सीसीटीवी सेटअप लगाना ।

सीसीटीवी टीवी लगाने से पहले हमे मालूम होना चाहिए की सीसीटीवी सेटअप मे लगता क्या-क्या है, हमे किन-किन साधनो की जरूरत पड़ेगी और कमेरा लगाने के किस प्रायाप्त टूल की आवकश्क्ता तहाती है ।

सीसीटीसी लगाने व खरीदने के लिए संप्रक सूत्र :- दोस्तो आप सीसीटीवी केमरा खरीदना चाहते हो तो आप हमसे भी संपर्क कर सकते है, हम आप को सीसीटीवी सेटअप प्रोवाइड करेंगे, हमारे यहा पर पूरे भारत मे कोरियर सेवाए उपलब्द है ,और आप चाहते है, की सीसीटीवी केमरा आप हमे लगा कर भी दे तो वो भी सुविधा हमारे यहा उपलब्द है, लेकिन लगाने वाली सुविधा सिरफ बाड़मेर डिस्टिक (राजस्थान) तक ही है, आप हमे मोबाइल व What’sapp पर भी संपर्क कर सकते है, हमारी शॉप का पता है, जी-63 पालिका बाज़ार स्टेशन रोड बाड़मेर (राजस्थान) मो. 9636459697 आप हमे शॉप पर आके मिले या कॉल पर भी सीसीटीवी मँगवा सकते है, आप को हम सीसीटीवी सेट पूरे भारत मे काही पर भी भेज देंगे वो भी वाजिब दाम मे आइये दोस्तो जानते है, टूल किट ओर सीसीटीवी के बरेमे चलिए चलते है।

Tools Kit (औज़ार)

  • हेमर मशीन (Hammer Drilling Machine)
  • 6mm बिट (Bit)
  • प्लस पेसकस (+ Screw Driver)
  • केबल कटर (Wire Stripping)
  •  हथोड़ी (Hammer)
  •  प्लास (Cutting Plied)

आदि साधनो की जरूरत पड़ती है।

अब हम जानेंगे की केमरो के बारे मे :-  तो प्यारे दोस्तो अब आप के दिमाग मे आरहा होगा की केमरे कोनसे लेवे मार्केट मे बहुत ब्रांड आते है, आप आपने बजट के हिसाब से लगा सकते है, कमेरे मे भी 2 प्रकार के आते है ।

||1 एचडी (HD) केमरा  2 आईपी (IP) केमरा ||

  1. एचडी (HD) केमरा :- एचडी केमरे एनालॉग सिस्टम मे चलते है, ये कोएक्सिल केबल पर कार्य करता है, इसमे 1MP(मेगा पिक्सल) से लगाकर अबतक 5MP तक के आते है, 8MP का केमरा जल्दी आने वाला है, इस केमरे मे बीएनसी ओर डीसी कनेक्टर लगते है, यह केमरे डिजिटल विडियो रिकोडर (DVR) मे सपोट करता है ।
  2. आईपी (IP) केमरा :- आईपी केमरे डिजिटल सिस्टम मे चलते है, इसमे 2MP(मेगा पिक्सल) से लगकर अबतक 8MP तक के आते है, ये कैट-6 (नेटवर्क/नेट) की केबल पर कार्य करता है, इस केमरे मे RJ-45 कनेक्टर लगते है, यह केमरे नेटवर्क वीडियो रेकोडर (NVR) मे सपोट करते है।

अभी हम सीखेंगे एचडी केमरो के बारे मे, आईपी केमरो के बरे मे नैक्सट आर्टिकल मे बताऊंगा। अभी हम एचडी केमरो के बारे मे ही बात करेंगे ।

|| सीसीटीवी लगाने के लिए हमे क्या चाहिए ||

अपने मकान या दुकान मे सीसीटीवी केमरे लगाने है, तो आइये हम जानते है, की सीसीटीवी लगाते समय किन-किन बातो का ध्यान रखना चाहिए, तथा सीसीटीवी लगाने के लिए क्या-क्या समान की जरूरत रहेगी ।

  • डिजिटल विडियो रिकोडर (DVR)
  • एचडी सीसीटीवी कमेरा इंडोर (Dome Camera)
  • एचडी सीसीटीवी कमेरा आउटडोर (Bullet Camera)
  • स्टोरेज डिवाइस (Hard Disk)
  • पावर सप्लाई (Power Supply)
  • सीसीटीवी वायर 3+1 (CCTV Cable 3+1)
  • बीएनसी और डीसी कनेक्टर (BNC & DC Connector)
  • डिस्प्ले यूनिट (TV, LED, Monitor)
  • डिजिटल विडियो रिकोडर लॉकर बॉक्स (DVR 2U Rack)

तो दोस्तो ये 9 डिवाइस है, जो सीसीटीवी केमरा सेटअप करणे के लिए चाहिए, चलिये दोस्तो अब स्टार्ट करते है स्टेप बाय स्टेप सीसीटीवी केमरे लगाना ।

|| CCTV Camera Installation सीसीटीवी सेटअप ||

सीसीटीवी का समान खरीदने के बाद हमारे दिमाग मे एक ही सवाल आता है, की अब हम सीसीटीवी कैसे लगाएंगे तो आइये हम इस आर्टिकल के माध्यम से आप को बताएँगे की सीसीटीवी कैसे और कहा-कहा लगते है, तो आइये दोस्तो हम आप को बताते है, सीसीटीवी केमरे लगते समय किन-किन बातो का ध्यान रखा जाता है ।

सबसे पहले ये सुनिचित करे की हमे सीसीटीवी केमरे लगाने कहा पर है, हमे कोनसी जगह को सुरक्षित करना है, जेसे की घर मे लगा रहे हो तो सभी केमरे बाहर ही तरफ ही लगते है, जो आउट डोर केमरे लगते है, घर मे ज्यादा तर एंट्री गेट पार्किंग ओर गली कवर करनी होती है, पार्किंग मे अपने वाईकाल का ध्यान रखने के लिए एक छत पर कोई ऊपर आया या ऊपर से नीचे गया एक घर के बाहर गली मे अपने घर के आस पास से कोई (चोर) निकाला या नहीं उसका भी ध्यान रखना अनिवार्य है, आइये स्टार्ट करते है, सीसीटीवी लगाना स्टेप बाय स्टेप ।

सबसे पहले हम सीसीटीवी की केबल दीवार पर लगाएंगे : सीसीटीवी का वायर लगाने से पहने आप को अपने केमरे का लोकेशन पॉइंट को निर्धारित करना होता है, उसके बाद आप सीसीटीवी केमरे की वायर केमरे की लोकेशन से लेकर अपने DVR तक लेके जाए जहा पर आप को DVR सेट करना चाहते है, सीसीटीवी केबल को आप क्लिप के माध्यम से दिवार पर लगाए कायरिंग हो जाने के बाद आप को बताएँगे की Rack बॉक्स को केसे दीवार पर लगते है ।

डिजिटल विडियो रिकोडर लॉकर बॉक्स दीवार पर सेट करे :- दोस्तो जहा हम DVR लगाना चाहते है, उस जगह पर Rack Box को लगाएंगे Rack इस लिए लगते है, ताकि डिजिटल विडियो रिकोडर पावर सप्लाई राउटर वागेरा चोरो ओर चूहो से सुरक्षित रहे, सबसे पहले Rack को दीवार पर रखे ओर उसकी मार्किंग करे फिर ड्रिल मशीन से हॉल करे फिर उसमे गिटी डाले और स्क्रोव लगाकर फिक्स करदे ।

अब हम बताएँगे केमरा कैसे लगाने है, एवं सीसीटीवी केमरा लगाने का अच्छा ओर आसान तरीका तो आइये जानते है, इसके लिए आप को हेमर मशीन की जरूरत पड़ेगी आप हेमर मशीन की सहता से सीसीटीवी केमरे सेट करने के लिए छेद करने की आवश्यकता होती है।

सीसीटीवी केमरे को दिवार पर सही तरीके से सेट करना :- फिक्स छेद करने के लिए आप उस केमरे को निकले जिस लोकेशन पर आप केमरा लगा रहे है, फिर उस केमरे को निकाल कर दिवार या छत पर रख कर पेंसिल से मारकिंग सही से करे मारकिंग हो जाने के बाद

हेमर मशीन से छेद कर दे उस छेद मे सही तरेके से गिटी सेट कर दे ।

सावधानी पूर्वक सभी सीसीटीवी केमरो को स्क्रू ड्राईवर की सहायता से दिवार पर सेट करे ।

सीसीटीवी केमरे को BNC तथा DC कनेक्टर से कनेक्ट करे :- सबसे पहले आपने जो दिवार पर केबल लगाई थी, उस को छिले उस के अंदर 4 वायर निकलेगी चार वायर मे से जो मोटी वाली वायर है, वह आप के विडियो की केबल है, उसको छिले उस के अंदर 2 वायर होगी एक जाली दार होगी ओर दूसरी कॉपर की जो की प्लास्टिक की कोटिंग मे बंद होगी ( डिश टीवी की वायर होती है, सेम वेसिहि वायर होगी ) उसको छिले जो कॉपर की वायर है, वो आप के (+) रहेगी तथा जो जाली दार वायर है, वो आप के (–) मे रहेगी।

बाकी बची 3 वायर वो पवार के लिए होती है, और हर कंपनी की अलग-अलग कलर की होती है जैसे की (काली, लाल, पीली) (हरी, पीली, लाल) किसी भी कलर की हो आप को घबराना नहीं है, जिस कलर की वायर को आप (+) बनाओगे वही कलर की वायर (+) रहेगी, उधाहरण के तोर पे आप ने लाल कलर की वायर को (+) बना लो और हरे कलर की वायर को (-) बना लो अब बची पीले कलर की वायर जो की ओडियो (Mic) के लिए होती है, अगर आप माइक लगते है, तो उसका उपयोग करे नहीं तो पीले कलर की वायर को भी (+) बना लीजिये लाल और पीले वायर को एक साथ जोड़ दीजिये, उस वायर को कटिएगा नहीं क्यो की कभी आप को माइक लगाना पड़ेगा तो फिर वह वायर काम मे ले सकते हो ।

अब आप BNC और DC कनेक्टर लेते हो तो आप के दिमाग मे एक ही सवाल आएगा इन कनेक्टरों का (+) कोनसा है, ओर (-) कोनसा है, तो आइये हम आप को बताते है BNC और DC मे ज्यादा तर लाल ओर काली ही वायर आती है, अगर लाल ओर काली वायर नहीं आती है, तो दोनों एक ही कलर की वायर आजाए तो आप ध्यान से देखना दोनों वायर मे एक वायर पर एक साइड सफ़ेद लाइन होगी वही आप का (+) रहेगा ओर दूसरा (-) रहेगा।

तो दोस्तो आप को समज मे आगया होगा की वायर मे (+) और (-) के बारे मे तो आइये आपन BNC कनेक्टर को लगते है, केबल की बड़ी वाली वायर है, जिसमे जाली वाली कोटिंग है, उसमे (-) वाली कनेक्टर केबल जोड़ो तथा कॉपर वाली वायर मे (+) वाली कनेक्टर वायर जोड़ो आप का BNC कनेक्टर जुड़ जाएगा, ओर DC वाले वायर मे लाल ओर पीली जो हमने एक साथ जोड़ी थी, उसमे (+) वाली कनेक्टर वायर जोड़ो ओर आसमानी कलर की वायर मे (-) वाली कनेक्टर वायर जोड़ तो आप के दोनों कनेक्टर जुड़ जाएंगे ।

Note :- BNC कनेक्टर वायर के दोनों तरफ लगानी है, एक केमरे की साइड और दूसरी DVR की साइड तथा DC कनेक्टर केवल केमरे की साइड लगानी है, क्यो की DVR साइड पवार सप्लाई लगेगी जिससे केमरो को पवार मिलेगी।

पावर सप्लाई से सीसीटीवी की वायर को कनेक्ट करे :- पवार सप्लाई भी 2 प्रकार की मिलती है, मार्केट मे फस्ट पवार सप्लाई जिसके अंदर से 2 वायर निकलते है, लाल ओर काली जो की (+) और (-) की होती है, दूसरी जिसमे चारो केमरो की वायर अलग-अलग कनेक्टर मे लगेगी जिस पर (+) और (-) लिखा रहता है, और यह पवार सप्लाई 12V DC मे होती है, DVR की तरफ से जो वायर खुला छोड़ा था, जिसमे हमने DC कनेक्टर नहीं लगाया था, उस जगह की वायर को हम पवार सप्लाई मे जोड़ेंगे जो हमने 2 वायर एक साथ जाइंट किए थे, उसको (+) जाइंट कर दो ओर दूसरे वाले वायर को (-) मे जाइंट कर दो सही तरीके से जाइंट करे वरना केमरो को पवार नहीं मिलेगी।

डिजिटल विडियो रिकॉर्डर मे हार्ड डिस्क को लगाए :- डिजिटल विडियो रिकॉर्डर मे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग के हिसाब से हार्ड डिस्क लगाई जाती है, आप 2 मेगा पिक्सल का 4CH सेट लगते है, तथा 2 केमरा लगते है, तो 500GB हार्ड डिस्क लगाए ओर 4 केमरा लगते है, तो 1TB हार्ड डिस्क लगाए इसमे आप को 30 दिन का रिकॉर्डिंग मिलती है, तथा आप 5 मेगा पिक्सल का 4CH सेट लगते है, तथा 2 केमरा लगते है, तो 1TB हार्ड डिस्क लगाए ओर 4 केमरा लगते है, तो 2TB हार्ड डिस्क लगाए इसमे आप को 30 दिन का रिकॉर्डिंग मिलती है।

सबसे पहले आप DVR के स्क्रू खोले उपर का ढकन खोले बाद मे हार्ड डिस्क को DVR मे रख कर स्क्रू लगा देवे हार्ड डिस्क लग जाने के बाद उसमे पावर केबल जिसमे 4 वायर लगी होती है, बड़ी कनेक्टर होता है, वो लगाए फिर लाल कलर की केबल को लगाए जिसे साटा केबल भी कहा जाता है, लाल वाली साटा केबल डाटा के लोए होती है, ओर दूसरी जो थोड़ी बड़ी पिन है, उसे साटा पवार केबल कहते है, यह लग जाने के बाद आप DVR को वापिस बंद कर दे ।

बीएनसी कनेक्टर डिजिटल विडियो रिकॉर्डर से कनेक्ट करे :- DVR मे हार्ड डिस्क लगाने के बाद BNC कनेक्टर को DVR मे एक-एक कर के लगाए DVR मे पावर केबल जोड़े DVR को HDMI केबल की सहायता से TV या मॉनिटर से कनेक्ट करे तथा इसके बाद आप इसमे माउस को भी जोड़े जिससे आप DVR मे रिकॉर्डिंग देखनी हो या सेटिंग चेंज करनी हो उसके लिए माउस का उसे होता है, अब आप DVR को लॉकर बॉक्स के अंदर रखदे ।

डिजिटल विडियो रिकॉर्डर का सेटअप :-  अंत मे DVR, पवार सप्लाई, एलईडी टीवी की पवार केबल लाइट के बोर्ड मे लगाए ओर स्विच ऑन करे DVR की डिस्प्ले टीवी पर आने का इंतेजार करे डीवीआर का डिस्प्ले आजाने के बाद DVR का दिफ़ोल्ट पासवर्ड चेंज करे और एक स्ट्रॉंग पासवर्ड लगाए ताकि दूसरा कोई आप के DVR को लोगिंन ना कर सके ।

डिजिटल विडियो रिकॉर्डर नेटवर्क सेटअप :- अतः अब आप अपने सीसीटीवी केमरो की डिस्प्ले अपने टीवी पर देख कर सभी सीसीटीवी केमरो का लोकेशन सही तरीके से सेट कर सकते है, सभी केमरो का लोकेशन सेट हो जाने के बाद अगर आप को केमरे ऑनलाइन करने है, तो 4G राउटर ले उसके अंदर सिम डाले जसका नेटवर्क आप की लोकेशन पर सबसे बड़िया चलता है, उसकी सिम डाले उसके बाद राउटर के पीछे लेन केबल लगाए ओर दूसरी साइड की केबल DVR मे लगाए फिर राउटर मे पावर पिन लगाए और पावर ऑन कर दे राउटर ऑन हो जाने के बाद टीवी पर DVR की सेटिंग या मेन मेनू पर क्लिक करे ।

 

फिरे नेटवर्क सेटिंग पर क्लिक करे वह पर आप को आईपी एड्रैस लिखा दिख रहा होगा उसके ऊपर Enable DHCP लिखा होगा उसके आगे एक बॉक्स होगा उसको क्लिक कर के अप्लाई कर दे और होम स्क्रीन पर आजाए आप का DVR ऑनलाइन हो जाएगा ।

अब आप वापस मेन मेनू पर क्लिक करे अब नेटवर्क मे जाए नेटवर्क मे P2P का ऑप्शन होगा उस पर क्लिक करे वहा पर आप को 2 QR कोड दिखेंगे जिसमे 1 QR कोड मोबाइल अप्लीकेसन का है, दूसरा DVR के सीरियल नंबर का होता है, जिससे आप के मोबाइल मे सीसीटीवी केमरे जुड़ेंगे ।

मोबाइल मे सीसीटीवी जोड़े :- सबसे पहले मोबाइल मे जिस कंपनी का DVR है, उस कंपनी का अप्लीकेसन डाउन्लोड करे ।

  1. मोबाइल ऐप को ओपन करे अब ऊपर लेफ्ट साइड मे होम बटन पर क्लिक करे ।
  2. Device ऑप्शन पर क्लिक करे ।
  3. ऊपर की तरफ राइट साइड + पर क्लिक करे फिर स्कैन पर क्लिक करे।
  4. वायर केमरे पर क्लिक करे ।
  5. अब सीरियल नंबर को स्कैन करे डिवाइस नाम लिखे पासवर्ड लगाए जो आपण ने DVR मे लगाए थे, अब राइट साइड मे ऊपर सेव का आइकन होगा उस पर क्लिक करे आप के केमरे ऑनलाइन हो गए है

सुकरिया दोस्तो आप ने हमे बहुत सपोर्ट करते है हम आप के लिए ओर भी मजेदार अर्तिकल के आएंगे आप हमे एसे ही सपोर्ट करते रहे ।